बजट 2021 में किसानों के लिए हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं

0
Agriculture Budget 2021 expectations : बजट 2021 में किसानों को क्या मिला
Advertisement

Agriculture Budget 2021 expectations | Union Budget 2021 Me Kisano Ko Kya Mila | What did farmers get in budget 2021 | Union Budget 2021 Expectations in Agriculture Sector in Hindi

Agriculture Budget 2021: 01 फरवरी 2021 को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश करेंगी। इस बार का बजट देश में कृषि बिलों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच पेश किया जाएगा। अब ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई है की सरकार इस बार कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं करने जा रही है।  एक्सपर्ट्स का कहना है की इस साल के बजट (budget 2021) में वित्तमंत्री कृषि क्षेत्र (Agriculture Sector) एवं किसानों के लिए कई सौगातों का ऐलान कर सकती हैं। अब देखना ये है की सरकार इस बार अपने बजट ब्रीफकेस से कृषि क्षेत्र को क्या कुछ प्रदान करने जा रही है।

जानकारों के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार अपने चुनावी घोषणा-पत्र के मुताबिक 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के महत्वपूर्ण लक्ष्य को पूरा करने के तहत इस बार के बजट 2021-22 में कृषि सेक्टर के लिए आवंटन की राशि बढ़ा सकती है।

पिछले बजट में कृषि क्षेत्र को कितनी राशि आवंटित की गई..

जानकारी के लिए आपको बता दे की सरकार द्वारा पिछले बजट यानि वर्ष 2020-21 में कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग को 1,34,399 करोड़ रुपये आवंटित किए और उससे पहले 2019-20 के बजट में यह राशि 1,30,485 करोड़ रुपये थी। केन्द्रीय बजट 2020-21 का सारांश यहाँ देखें..

Advertisement

बजट 2021 में खेती-किसानी के लिए सरकार कर सकती है ये ऐलान…

कृषि बजट 2021-22: देश में तीन कृषि कानूनों के विरोध में किये जा रहे किसान आंदोलन के बीच इस बार सरकार किसानों को लुभाने के लिए इस बार के बजट 2021 में खेती-किसानी (Farming) के लिए अनेक बड़ी घोषणाएं कर सकती है। बजट में कृषि क्षेत्र (Agriculture Sector) एवं भारतीय अर्थव्यवस्था (indian economy) को विकास के पथ पर ले जाने की दिशा का निर्धारण किया जाएगा।

Agriculture Budget 2021 Expectations :-

  1. पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बढ़ सकती है किस्त की राशि
  2. खाद, पानी, बिजली, बीज इत्यादि पर सब्सिडी की रकम बढ़ा सकती है
  3. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दायरे में बढ़ोतरी की जा सकता है
  4. समय पर बैंकों को कर्ज लौटाने वाले किसानों को तोहफा देने का ऐलान संभव
  5. फूड प्रोसेसिंग और एग्री उत्पादों के एक्सपोर्ट पर टैक्स छूट की संभावना
  6. फर्टिलाइजर सब्सिडी सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर करने का ऐलान संभव.
  7. ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा मिल सकता है
  8. ज्यादा से ज्यादा किसानों को ऑनलाइन ई मंडियों से जोड़ने की पहल संभव


Budget FAQs – Frequently Asked Questions on Union Budget 2021

बजट 2021 कब आएगा ?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2021 को देश का आम बजट पेश करेगी ।

बजट 2021 में किसानों को क्या मिला ?

किस क्षेत्र को क्या मिलता है इसकी जानकारी 1 फरवरी 2021 को लगेगी

बजट 2020-21 हिन्दी में pdf कहां से डाउनलोड करें ?

बजट की पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड करने के लिए आप indiabudget.gov.in पर विजिट करें .

2021 के बजट में क्या हुआ सस्ता?

1 फरवरी 2021 को पेश होगा बजट , जिसके बाद जानकारी यहाँ अपडेट कर दी जायेगी .

2021 के बजट में क्या हुआ महँगा ?

1 फरवरी 2021 को पेश होगा बजट , जिसके बाद जानकारी यहाँ अपडेट कर दी जायेगी .

भारत का कुल बजट कितना है ?

साल 2019-20 में भारत का बजट 27 लाख 86 हजार 349 करोड़ रुपए था।


Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here