Advertisement
Home Haryana Govt Scheme हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव कब है ? जाने

हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव कब है ? जाने

0

Haryana Assembly election Date Updates : चुनाव आयोग ने शनिवार 21 सितम्बर 2019 को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है ,हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 21 अक्टूबर 2019 को होने निश्चित हुए है।

Haryana Assembly election Date 2019
Haryana Assembly election Date, Result 2019

जबकि हरियाणा विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती (मतगणना) का कार्य 24 अक्टूबर 2019 को सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा और अंतिम चुनाव परिणाम शाम कर आ जायेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव ऑफिसियल नोटिफिकेशन 2019 पीडीएफ डाउनलोड

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन 27 सितंबर 2019 को जारी किया जाएगा । नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को होगी, जबकि स्क्रूटनी 5 अक्टूबर को होगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2019 होगी ।

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2009,2014,2019

जानकारी के लिए आपको बता दे की पिछले चुनावों में हरियाणा में बीजेपी ने बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई थी। हरियाणा में पिछली बार के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 90 सीटों में से 47 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई थी।

2014 के चुनावों में हरियाणा में प्रथम बार 76.54 % के अपने उच्चतम स्तर पर रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया. इस बार हरियाणा में कुल वोटरों की संख्या 1,82,98,714 है।

विधानसभा चुनाव हरियाणा परिणाम घोषित

पार्टी 2009 चुनाव परिणाम 2014 चुनाव परिणाम 2019 चुनाव परिणाम
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 4 सीटें (9.04 प्रतिशत) 47 सीटें  (33.2 प्रतिशत मत) 24 अक्टूबर 2019 को जारी किया जायेगा
इंडियन नेशनल लोकदल 31 सीटें (25.79 प्रतिशत मत) (इनेलो) 19 सीटें (24.1 प्रतिशत मत) Soon
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 40 सीटें (35.08 प्रतिशत)  15 सीटें  (20.6 प्रतिशत मत) Soon
हरियाणा जनहित कांग्रेस 6 सीटें (7.40 प्रतिशतमत) 2 सीटें (3.6 प्रतिशत मत ) Soon
निर्दलीय एवं अन्य 9 सीटें (22.7 प्रतिशत मत) 7 सीटें  (18.5 प्रतिशत मत ) Soon

2009 और 2014 के Haryana विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को कितने वोट मिले ?

Read Also:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version