---------Sponsered Searches---------
Home किसान समाचार Guar Bhav Me Teji Kab Aayegi: ग्वार वायदा में जोरदार तेजी, 4...

Guar Bhav Me Teji Kab Aayegi: ग्वार वायदा में जोरदार तेजी, 4 देशों से निकली डिमांड! किसानों को मिलेगा बेहतर भाव

0
Guar Bhav Me Teji Kab Aayegi
Advertisement

Guar Bhav Me Teji Kab Aayegi: ग्वार किसानों के लिए आज बड़ी राहत की खबर आ रही है। लंबे समय से ग्वार के भाव (Guar Price) दबाव में थे, लेकिन अब अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में मांग बढ़ने से भावों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। United States, China, Germany और United Arab Emirates से Export Demand तेज होने से NCDEX पर Guar Futures में आज मंगलवार 3 फ़रवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। एनसीडीईएक्स पर ग्वार सीड और ग्वार गम का फ़रवरी और मार्च Contracts हरे निशान में कारोबार कर रहा हैं, जिससे किसानों को अपनी फसल का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद जगी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार देशों से मांग बढ़ी

Guar Gum और Guar Seeds की मांग तेल और गैस उद्योग के अलावा फूड प्रोसेसिंग और फार्मा सेक्टर में भी लगातार बढ़ रही है। मौजूदा समय में USA, China, Germany और UAE से Orders तेजी से बढ़े हैं। इन देशों में Oil and Gas, Pharma और Food Industry में Guar Gum का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा Guar Producer और Exporter है। जब Export बढ़ता है तो घरेलू Stock कम होता है और हाजिर मंडियों में ग्वार के भाव मजबूत होने लगते हैं।

NCDEX पर ग्वार वायदा में तेजी

NCDEX पर Guar Futures में आज मजबूती देखने को मिली। सभी प्रमुख Contracts तेजी के साथ कारोबार कर रहे है । दोपहर 2:15 के समय एनसीडीएक्स पर ग्वार के भाव इस प्रकार थे।

कॉन्ट्रैक्टतेजी (₹)वर्तमान भाव (₹)उच्च (₹)निचला (₹)
फरवरी 2026 ग्वार गम22110,40010,56010,250
मार्च 2026 ग्वार गम21510,54210,70010,398
फरवरी 2026 ग्वार सीड445,5605,6485,540
मार्च 2026 ग्वार सीड465,6265,7195,610

February 2026 Guar Gum Contract 221 रुपये की तेजी के साथ 10,400 रुपये पर ट्रेड कर रहा है । March 2026 Guar Gum Contract में भी 215 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई और भाव 10,542 रुपये तक पहुंच गए। Guar Seed में भी तेजी बनी रही। February 2026 Guar Seed 44 रुपये चढ़कर 5,560 रुपये पर पहुंचा, जबकि March 2026 Guar Seed 46 रुपये की तेजी के साथ 5,626 रुपये पर ट्रेड कर रहा है ।

Advertisement

वहीं राजस्थान की सबसे प्रमुख ग्वार मंडी नोहर की बात करे तो जा यहां ग्वार का भाव कल के मुकाबले 75 रुपये प्रति क्विंटल की तेज़ी के साथ 5395 रुपये तक बिका ।

इसे भी पढ़े – किसानों की जेब पर वार! सरकार ने बढ़ाये यूरिया के दाम, पैकेट का वजन 45 किलो से घटाकर किया 40 किलो, जाने नया रेट

तेजी के पीछे क्या है वजह?

विदेशी बाजारों से मांग बढ़ने के कारण बाज़ार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना हुआ है। Export Demand में सुधार की उम्मीद, Industries से Guar Gum की स्थिर मांग, Lower Levels से मजबूत Buying और Speculative Market में सकारात्मक माहौल मुख्य वजह हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर Guar Gum 10,400-10,500 के ऊपर टिकता है तो आगे और तेजी देखने को मिल सकती है।

आगे क्या संभावनाएं हैं?

जिन किसानों के पास अभी Guar का Stock मौजूद है, उनके लिए यह समय अहम है। बाजार विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि जल्दबाज़ी करने के बजाय अंतर्राष्ट्रीय मार्केट पर नजर रखें। अगर Export Demand इसी तरह बनी रही तो बेहतर आने वाले कुछ दिनों में ग्वार में फिर से 200 से 300 रुपये की तेजी देखने को मिल सकती है। अगर सप्लाई सीमित रही और आने वाले दिनों में ग्वार की डिमांड और मजबूत होगी और ग्वार के भाव में अच्छी तेजी आ सकती है।

इसे भी पढ़े – इंदिरा गांधी नहर बंदी 2026: 20 मार्च से अगले 60 दिन रहेगी नहरबंदी, किसानों को नहीं मिलेगा सिंचाई का पानी, जाने पूरा मामला

📢 सरकारी योजनाओं की सबसे तेज़ अपडेट

👉 WhatsApp Channel Join करें
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here