ई उपार्जन पोर्टल पर गेहूं का पंजीयन ऑनलाइन कैसे करें? जाने MP E Uparjan Portal 2022

0
MP E Uparjan Portal mpeuparjan.nic.in Online Panjiyan (Registration) 2021
Advertisement

MP E Uparjan Gehu ka Panjiyan 2022 | ई उपार्जन पोर्टल एमपी किसान गेहूं ऑनलाइन पंजीयन 2022 | mpeuparjan.nic.in Portal Gehu ka Panjiyan Online Kaise Kare | Gehu bechne ka Online Registration MP | मध्य प्रदेश ई उपार्जन किसान पंजीकरण

नमस्कार किसान भाइयों, जैसा की आप सभी जानते ही है की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए “एमपी ई उपार्जन पोर्टल” की शुरुआत की गई है । इस MP E Uparjan Portal के जरिये किसान अपनी रबी और खरीफ फसलों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकार को बेच सकते है। अपनी फसल को MSP पर बेचने के इन्छुक किसानों को इस सरकारी पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा।

आज के इस ब्लॉग आर्टिकल में हम आपको एमपी ई उपार्जन पोर्टल क्या है? इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य, लाभ, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अप्लाई करने की प्रक्रिया, हेल्पलाइन नंबर इत्यादि से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। अत: आप इस पोस्ट को शुरू से लास्ट तक अच्छे से पढ़े, जिसके बाद आप बड़ी आसानी से MP E Uparjan Portal का इस्तेमाल कर सकेंगे।

MP E Uparjan Portal 2022

what is mp e uparjan portal : मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने एवं किसानों द्वारा उगाई जाने वाली फसलों का उचित दाम उन तक पहुँचने के लिए “एमपी ई उपार्जन पोर्टल” की शुरुआत की थी। एमपी का किसान इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा कर अपनी फसल को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर आसानी से बेच सकता है।

Advertisement

पोर्टल पर जारी आकड़ों के मुताबिक़ “ई-उपार्जन के माध्यम से विगत 5 वर्षो में कुल 118.57 लाख किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए नि:शुल्क पंजीक्रत हुए, जिनमे से 64.35 लाख किसानों से 2415.62 लाख मीट्रिक टन अनाज खरीदा गया, जिसका रु. 69111 करोड़ का भुगतान किया गया।”

Key Highlights Of MP E Uparjan 2022

योजना का नामएमपी ई उपार्जन
किसने शुरू कीमध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के किसान
उद्देश्यन्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल बेचने के लिए आवेदन करना
पंजीयन की05 फरवरी 2022
रबी किसान पंजीयन की अंतिम तिथि25 मार्च 2022
आधिकारिक वेबसाइटmpeuparjan.nic.in

ई उपार्जन पोर्टल गेहूं हेतु किसान पंजीयन आवेदन 2022

सरकार द्वारा एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर वर्ष 2022 में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किये गये है। जहां पिछले वर्ष पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण केवल कृषि उपज मंडी के माध्यम से किया जाता था, उसमे इस बार बदलाव किया गया है। इस बदलाव के पश्च्यात अब किसान स्वयं घर बैठे अपने कम्प्यूटर या मोबाइल के जरिये स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। पोर्टल पर किये गये इस बदलाव से अब किसानों को मंडियों में पंजीकरण करवाने के लिए होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।

एमपी ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पंजीकरण

एमपी ई उपार्जन 2022 पंजीकरण के जरूरी दस्तावेज़ (पात्रता )

  • आवेदक की समग्र सदस्य आईडी
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक ( नोट : बैंक खाता राष्ट्रीयकृत बैंक या जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा का होना अनिवार्य है .)
  • ऋण पुस्तिका (भू-अधिकार पुस्तिका) / खसरा खतौनी की नकल
  • मोबाइल नंबर
  • विगत खरीफ एवं रबी विपणन मौसम में जिन किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न विक्रय करने हेतु ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराया गया था। रबी विपणन वर्ष 2021 – 22 में ऐसे किसानों को पंजीयन हेतु दस्तावेज / आवेदन देने की आवश्यकता नहीं हैं।

MP E Uparjan पर ऑनलाइन पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कैसे करे?

दोस्तो यदि एक किसान (farmer) आपने अभी तक एमपी ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीकरण (Registration) नही करवाया है, और आप जानना चाहते है की “MP E Uparjan पर ऑनलाइन पंजीयन कैसे होगा’ तो इसके लिए आपको इधर-उधर जाने की आवश्यकता नही है। आप बिलकुल सही जगह पर आये है, आप स्वयं बड़ी आसानी से यहाँ नीचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो कर ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीयन दर्ज करवा सकते है।

Mobile App se Gehu ka Panjiyan Online Kaise Kare :-

MP E Uparjan रवि 2021-22 किसान की जानकारी

go to mp e uparjan portal for farmers registration
  • अब आपको रबी 2021 -2022 का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने Rabi Procurement Monitoring System 2021-22 का पेज खुल जायेगा।
  • यहाँ आपको किसान पंजीयन /आवेदन सर्च (Farmer Registration / Application Search) का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें ।
mpeuparjan Farmer Registration / Application Search
  • ई किसान पंजीयन/आवेदन सर्च पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
  • आपको इस पेज पर रवि 2021-22 किसान की जानकारी लिखा एक फॉर्म दिखाई देगा। जैसा की आप नीचे चित्र में देख पा रहे है..
  • यहाँ आपको किसान कोड / मोबाइल नंबर / समग्र न. की जानकारी भर कर कैप्चा कोड दर्ज कर “किसान सर्च करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
MP E Uparjan form Rabi Farmer Details
  • “किसान सर्च करें” के बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्टर्ड किसान का नाम , पिता / पति का नाम, समग्र न. आईडी, जिला , तहसील , ग्राम , पंजीयन केंद्र , बैंक आवेदन/पंजीयन कोड व पंजीयन प्रकार की सम्पूर्ण जानकारी स्क्रीन पर आ जायेगी ।
  • साथ ही अब आपको यहाँ “आवेदन पर्ची प्रिंट करने के लिए क्लिक करे” का भी वकल्प दिखाई देगा , आप उस लिंक पर क्लिक कर आवेदन पर्ची का प्रिंट निकाल सकते है।
Madhya Pradesh  E Uparjan Print Reg Form

FAQs

मध्यप्रदेश ई उपार्जन गेहूं पंजीयन की आखिरी तारीख क्या है?

MP E Uparjan पोर्टल पर किसान का पंजीयन दिनांक 5-02-2022 से 5-03-2022 तक किया जाएगा। उपार्जन केन्द्रों पर रजिस्ट्रेशन सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 तक समस्त कार्य दिवसों में (रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर) किया जायेगा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here