Advertisement
Home प्रधानमंत्री योजना (डाउनलोड) ई-गोपाला ऐप क्या है ? इसे मोबाइल में DOWNLOAD कैसे करें:...

(डाउनलोड) ई-गोपाला ऐप क्या है ? इसे मोबाइल में DOWNLOAD कैसे करें: E GOPALA APP

एंड्रॉइड स्मार्टफोन उपयोगकर्ता अब Google play store से ई-गोपाला मोबाइल ऐप Free में डाउनलोड कर सकते हैं, ई-गोपाला ऐप के लाभ एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी आप यहां देख सकते हैं

0
e Gopala App
Advertisement

E Gopala app Download kaise kare | egopala Mobile app download Link | e gopala application download for android |egopala app kaise use kare

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार 10 सितम्बर 2020 को ई-गोपाला ऐप (e Gopala App) और मत्स्य संपदा योजना का शुभारम्भ  किया।  ई-गोपाला ऐप किसानों के प्रत्यक्ष उपयोग के लिए एक समग्र नस्ल सुधार, बाज़ार और सूचना पोर्टल है। वर्तमान में देश में पशुधन का प्रबंधन करने वाले किसानों के लिए ऐसा कोई डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध नहीं है, जहां सभी रूपों (वीर्य, भ्रूण, आदि) में रोग मुक्त जीवाणु (जर्मप्लाज्म) खरीदना और बेचना, गुणवत्तापूर्ण प्रजनन सेवाओं की उपलब्धता (कृत्रिम गर्भाधान, पशु प्राथमिक चिकित्सा, टीकाकरण, उपचार आदि) और पशु पोषण के लिए किसानों का मार्गदर्शन करना, उचित आयुर्वेदिक दवा/एथनो पशु चिकित्सा दवा का उपयोग करते हुए जानवरों का उपचार आदि की जानकारी मिलती हो।

पशु किसानों को अलर्ट भेजने (टीकाकरण, गर्भावस्था निदान आदि के लिए नियत तारीख पर) या उन्हें क्षेत्र में विभिन्न सरकारी योजनाओं और अभियानों के बारे में सूचित करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ई-गोपाला ऐप इन सभी पहलुओं पर किसानों को समाधान प्रदान करेगा।

ई-गोपाला ऐप की मुख्य विशेषताएं क्या है ?

e Gopala App रोग-मुक्त जर्मप्लाज़्म, प्रजनन सेवाओं, पशु स्वास्थ्य और पोषण की उपलब्धता के बारे में जानकारी और अलर्ट प्रदान करेगा, और किसानों को सरकारी योजनाओं और अभियानों से अवगत कराता रहेगा। इसके अलावा इस एप्लीकेशन की अन्य प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित रूप से है .

Key Features of e-Gopala App
Key Features of e-Gopala App | तस्वीर स्त्रोत: Twitter
  • e Gopala App डेयरी किसानों की उन्नति और विकास के लिए पशु उत्पादन बढ़ने का ऑनलाइन डिजिटल माध्यम है
  • एच.जी.एम . बैल , वीर्य और भ्रूण की ट्रेडिंग
  • ज्यादा पैदावार करने वाले हैफर्स की ट्रेडिंग
  • पशु पोषण ,चारा और राशन संतुलन हेतु किसानों का मार्गदर्शन
  • विभिन्न सरकारी पहलों पर किसानों को सचेत करना
  • पशु रोगों के आयुर्वेदिक उपचार के लिए कोसानों का मार्गदर्शन करना
  • आई .एन,ए.पी.एच. पर पशुओं को लिंक करना

E GOPALA APP DOWNLOAD कैसे करें ?

दोस्तों यदि आप भी PM Modi द्वारा आज लॉन्च किये गये ई-गोपाला मोबाइल ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर इसका लाभ उठाना चाहते है, तो इसके लिए आपको यहाँ प्रदान किये आसान स्टेप को फॉलो करना होगा .

e-Gopala Mobile App at Google Play Store

Here are the salient features and highlights of the e-Gopala mobile app available at Google Play Store:-

Last Updated8 September 2020
Size11 MB
Current Version1.2
Requires Android4.0.3 and up
Offered byNDDB
Developer ID[email protected]
App Downoad Linke-GOPALA
  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के Google Play स्टोर को ओपन करे .
  • उसके बाद ऊपर सर्च बार में e-GOPALA टाइप कर सर्च बटन पर क्लिक कर दे .
e-GOPALA App Google Play Store link
  • सर्च करने के बाद आपके सामने बहुत सी मोबाइल एप्लीकेशन खुल जायेगी जिसमे से आपको NDDB (National Dairy Development Board) द्वारा तैयार की गई e-GOPALA App को अपने फोन में डाउनलोड कर इंस्टाल कर लेना है .
  • यदि सर्च करने पर आपको यह ऐप नही मिल रही है तो आप यहाँ दिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है
e-GOPALA NDDB App developed By National Dairy Development Board
e-GOPALA NDDB App developed By National Dairy Development Board
Advertisement

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here