किसान फसल राहत योजना झारखंड 2021: जाने आवेदन फॉर्म, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और डाक्यूमेंट्स के बारे में

0
Fasal Rahat Yojana Jharkhand sarkari yojana form
Advertisement

नमस्कार किसान भाइयों, आज के इस ब्लॉग आर्टिकल में हम आपको झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई “किसान फसल राहत योजना 2021” के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान करने जा रहे है। इस पोस्ट में हम आपको Fasal Rahat Yojana Jharkhand क्या है ? इस योजना के तहत किसान को क्या-क्या लाभ मिलेंगे, योजना के लिए आवश्यक पात्रता, दिशा-निर्देश, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और डाक्यूमेंट्स के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने जा रहे है। इस स्कीम को अच्छे से जानने के लिए इस ब्लॉग पोस्ट को शुरू से लास्ट तक पढ़े।

क्या है किसान फसल राहत योजना झारखंड

केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा किसानों की आमदनी को दोगुना करने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे है। अनेक बार प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए झारखंड किसान फसल राहत योजना की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा की गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जगह पर झारखंड राज्य फसल राहत योजना (जेआरएफआरवाइ) शुरू की गई है।

राज्य सरकार द्वारा योजना समिति के लिए 100 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस Jharkhand Fasal Rahat Yojana के अंतर्गत पंजीकृत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं (ओलावृष्टि, सूखा) से होने वाले नुकसान की भरपाई बीमा कम्पनी द्वारा की जायेगी।

Highlights Of Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2021

योजना का नामझारखंड फसल राहत योजना
किसके द्वारा लॉन्चझारखंड राज सरकार द्वारा
कब लॉन्च हुई29 दिसंबर 2020
लाभार्थीझारखंड के किसान
उद्देश्यफसल नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
साल2021

ये है झारखंड फसल राहत योजना का मुख्य उद्देश्य

झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानों को उनकी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है। ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी,उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाकर उन्हें सशक्त बनाया जा सके।

Advertisement

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का मानना है की अगर किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी तो राज्य का भी सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा की इस योजना के शुरू होने के बाद राज्य के किसानों को अपनी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की चिंताओं से झुटकारा मिलेगा और किसानों का ध्यान खेती की तरफ लग पाएगा।

Kisan Fasal Rahat Yojana Jharkhand

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना झारखण्ड

किसान फसल राहत योजना झारखंड के लाभ तथा विशेषताएं

  • झारखंड राज्य सरकार द्वारा इस योजना को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जगह शुरू किया है।
  • इस योजना के जरिये अब किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान पर आर्थिक सहायता मिल सकेगी।
  • किसान फसल राहत स्कीम का लाभ लेने के लिए किसानों को करवाना होगा अपना पंजीकरण।
  • Jharkhand Fasal Rahat Yojana में पंजीकृत किसानों को इसके लिए मिनिमम प्रीमियम राशि का करना होगा भुगतान ।
  • योजना के अंतर्गत सभी पंजीकृत किसानों को बीमा कंपनी द्वारा राशि प्रदान की जाएगी।
  • फसल राहत योजना झारखंड के जरिये किसानों की आय में होगी वृद्धि होगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मिलेगी मदद।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के कार्यान्वयन के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया जा चुका है।
  • योजना की शुरुआत दिसंबर 2020 में की गई ।

योजना में आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज एवं पात्रता

  • आवेदक किसान झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदनकर्ता किसान का आधार कार्ड
  • परिवार का राशन कार्ड
  • किसान आईडी कार्ड
  • बैंक खाता का विवरण
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • खेत का खाता नंबर/ खसरा नंबर के कागजात की फोटोकॉपी
  • आवेदनकर्ता किसान का पासपोर्ट साइज फोटो
  • फोन नंबर
  • आय प्रमाण पत्र

नोट : इस योजना के लिए वो सभी किसान पात्र होंगे जो पहले से किसी बीमा स्कीम का लाभ नहीं उठा रहे हैं। यदि आप पहले से किसी एग्रीकल्चर बीमा योजना से जुड़े हुए है और उसका लाभ उठा रहे है तो आप पात्र नहीं होंगे।

योजना का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा ?

झारखंड राज्य द्वारा शुरू की गई इस Jharkhand Fasal Rahat Yojana का लाभ लेने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यदि आप भी एक किसान है और अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म प्रस्तुत करना चाहते है, तो आप हमारे द्वारा यहाँ दी गई विस्तृत जानकारी को देखें ..

आइये जाने ! झारखंड फसल राहत योजना के लिए आवेदन फॉर्म कैसे अप्लाई करें ?

दोस्तों उम्मीद करते है की आपको ऊपर दिए इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई किसान फसल राहत योजना क्या है ? योजना के लाभ, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और उद्देश्य के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिल चुकी है ।

उपरोक्त जानकारी के बाद अब बात करते है की इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान अपना आवेदन फॉर्म कैसे अप्लाई करें ? तो उसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा । क्योकि इस सम्बन्ध में अभी तक विभाग द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी प्रदान नही की गई है , जैसे ही सरकार द्वारा गठित विभाग द्वारा झारखण्ड फसल राहत योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जायेगी, उसकी जानकारी हम इसी ब्लॉग पोस्ट में यहाँ पर अपडेट कर दी जायेगी। धन्यवाद

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here