बड़ी खबर: MP के 22 लाख किसानों को आज मिलेगा ₹4688 करोड़ का फसल बीमा क्लेम

9
प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम MP list 2020
Advertisement

फसल बीमा क्लेम MP 2020: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के लाखों किसानों (Farmers) को आगामी उपचुनाव से पहले बड़ी सौगात प्रदान करते हुए आज 18 सितंबर को 22 लाख किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा (crop insurance) का ₹4688 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे । मुख्यमंत्री ने कहा की किसान संकट में हो, तो मैं चैन से नहीं बैठ सकता हूं। यह राशि किसानों के बैंक खातों में साल 2019 की खरीफ फसलों में हुए नुकसान (fasal nuksan ka muawja MP 2019 ) की भरपाई के लिए दी जा रही है ।

जैसा की आप सभी को पता ही होगा की मध्य प्रदेश (MP) में विधानसभा की 27 सीटें खाली हैं, जिन पर आने वाले महीने में चुनाव होना है । चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतज़ार किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा 22 लाख किसानों को दिया जाने वाला 4688 करोड़ रूपये का यह फसल बीमा क्लेम (Mp Fasal Bima Claim) उपचुनाव से पहले सीएम का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। 

ताजा अपडेट 17 सितम्बर

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री (Minister of Agriculture MP) कमल पटेल ने रविवार 6 सितंबर को कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Prime Minister Crop Insurance Scheme) के तहत 18 सितंबर 2020 को प्रदेश के 22 लाख से अधिक किसानों के खाते में तकरीबन 4688 करोड़ रुपए डाले जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान आज सुबह 11:30 बजे उज्जैन से करेंगे प्रदेश के 22 लाख 51 हजार किसानों को 4688 करोड़ रूपये की प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना का ई-अंतरण बीमा दावा राशि का भुगतान, इस मौके पर कृषि मंत्री श्री कमल पटेल भी रहेंगे उपस्थित.

Advertisement

कृषि मंत्री पटेल द्वारा दी जानकारी के मुतबिक म. प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 16 सितंबर को एक बटन दबाकर वर्ष 2019 के खरीफ फसल बीमा की बकाया राशि किसानों के बैंक खातों में DBT द्वारा डाल दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह फसल बीमा राशि वर्ष 2019 में दिया जाना था लेकिन कमलनाथ सरकार ने किसानों की नहीं दी।

NEW YOJANA UPDATESप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत लाभान्वित किसानों की सूची आ गई है इसे देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

MP फसल बीमा क्लेम कब मिलेगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने ऑफिसियल ट्विटर हेंडल से ट्विट कर प्रदेश के 22 लाख 51 हजार किसानों को 18 सितंबर 2020 को फसल बीमा के ₹4688 करोड़ देने का ऐलान किया है। जी हाँ आज यानि 18 तारीख को प्रदेश के 22 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा की राशि ट्रांसफर कर दी जायेगी।

मध्य प्रदेश फसल बीमा करवाने की अंतिम तारीख क्या है?

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों द्वारा प्रीमियम जमा करवाने की अंतिम तारीख 15 अगस्त 2020 थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। अब राज्य के किसान फसल बीमा योजना के तहत 31 अगस्त तक अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

सोयाबीन की फसल का मुआवजा 2020 – मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज द्वारा आज प्रदेश के किसानों की तबाह हुई सोयाबीन की फसलों का जायजा लिया गया । उन्होंने कहा की सप्ताह भर पूर्व ऐसे हालात नहीं बनें थें, लेकिन पिछले 3-4 दिनों से ऐसे समाचार आने शुरू हो गए हैं. ऐसी परिस्थिति में मैं आराम से नहीं बैठ सकता हूँ, किसान संकट में हो, तो मैं चैन से नहीं बैठ सकता हूं। ये बात सही है की कोरोना ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है फिर भी किसानों की पूरी सहायता की जायेगी और सभी इलाकों का जायजा लेने के बात किसानों की मदद के लिए आगे की रणनीति बनाई जायेगी । किसानों की इस तकलीफ में हम पूरी तरह से उनके साथ है और उन्हें इस मुसीबत से बाहर निकालने में मदद करेंगे।

MP फसल बीमा क्लेम की सूची (लिस्ट) 2020

MP Fasal Muavja list 2019 : किसान भाइयों मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह जी द्वारा 18 सितंबर 2020 को 22 लाख किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा क्लेम ((PMFBY)) की राशि भेज दी जायेगी , जिसके बाद किन-किन जिलों के किसानों को यह मुआवजा राशि (fasal nuksan ka muawja MP) मिलेगी उसकी सम्पूर्ण पीडीऍफ़ (PDF) लिस्ट आपको यहाँ इस सरकारी योजना फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जायेगी .

किसानों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-जवाब

Q. मध्य प्रदेश में खरीफ 2019 फसल बीमा क्लेम कब मिलेगा?

Ans. मध्यप्रदेश के किसानों को खरीफ 2019 की फसल बीमा क्लेम की राशि 18 सितंबर 2020 को को प्रदान की जायेगी.

Q. खरीफ 2019 फसल बीमा क्लेम MP के कितने किसानों को मिलेगा?

Ans. मध्य प्रदेश के 22 लाख से अधिक किसानों को खरीफ 2019 के तहत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्लेम की राशि दी जायेगी .

Advertisement

9 COMMENTS

  1. किसानों को 18 सितम्बर तो धीक 22 अक्टूबर तक भी राशि प्राप्त नहीं हुई है।

  2. Dewas jile k Bairaghad gaw ka name kaha h list m kyo kishan nhi rahate us Kam m ky to fir vot mange kyo ate ho ab dekhate kon ata hamare gaw m bhima nhi to vote bhi nhi Jai Jawan Jai kishan

  3. पन्ना जिले की पीडीऍफ़ कहा है या सिर्फ शिवराज सरकार द्वारा किसानो का मज़ाक बनाया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here