नई दिल्ली Rabi MSP 2021-22: केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा आज कृषि बिल विरोध के बीच किसानों को बड़ी सौगात देते हुए गेहूं, सरसों, जौ, चना, मसूर सहित अन्य रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Rabi MSP 2021) में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है । कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज रबी सीजन की 6 फसलों की नई एमएसपी (Minimum Support Price) जारी की है। आइये जाने की इन फसलों पर नई Rabi MSP Season 2021-2022 क्या जारी की गई है .
सरकार ने रबी सीजन वर्ष 2020-21 के लिए 6 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Rabi Fasal Nyuntam Samarthan Mulya) की सोमवार काे घोषणा कर दी, जिसमें विभिन्न रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति क्विंटल तक की वृद्धि की है।
आज सोमवार 21 सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल के आर्थिक मामलों की समिति की हुई इस बैठक में गेहूं के MSP Price में 50 रु की बढ़ोतरी की गई तो वहीं अन्य रबी फसलों में क्रमशः जौ 75 रूपए, चना 225 रूपए, मसूर 300 रूपए, सरसों 225 रूपए और कुसुम के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 112 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से वृद्धि करने का फैसला लिया गया।
रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP 2021-22
आज हुई इन रबी फसलों के MSP 2021-22 में बढ़ोतरी के बाद नये कीमते क्या होगी उसकी विस्तृत रिपोर्ट आप नीचे दी गई इस सारणी में देख सकते है .List Of all Rabi crops Minimum Support Prices (MSP) season 2021 -2022:
रबी फसल का नाम | पुराना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) वर्ष 2020-2021 | नया न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) वर्ष 2021-22 | बढ़ोतरी रुपयों में |
गेहूं | 1925 रूपए | 1975 रूपए | 50 रूपए |
सरसों | 4425 रूपए | 4650 रूपए | 225 रूपए |
जौ | 1525 | 1600 रूपए | 75 रूपए |
चना | 4875 | 5100 रूपए | 225 रूपए |
मसूर | 4800 | 5100 रूपए | 300 रूपए |
कुसुम | 5215 | 5327 रूपए | 112 रूपए |
इसे भी पढ़े : खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2020-21 के लिए ये है.
मोदी के सत्ता में आने के बाद अब MSP मूल्यों में कितनी बढ़ोतरी हुई है?
केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा साल 2013-14 से लेकर 2021-22 कार्यकाल में एमएसपी (फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य) में लगातार हो रही है बढ़ोत्तरी जिसकी सूची यहाँ देखें (आंकड़े रूपए प्रति क्विंटल में).
Check Out Minimum Support Prices (MSP) for Rabi Crops of 2013-14 to be marketed in Rabi Marketing Season 2021-22.
किसानों द्वारा पूछे जाने वाले सवाल
गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रूपए प्रति क्विंटल तय किया गया है.
वर्ष 2021-22 के लिए सरसों का नया समर्थन मूल्य 4650 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है .
साल 2021 में चने का एमएसपी 4875 रुपये से बढाकर 5100 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है .
मसूर का नया समर्थन मूल्य (वर्ष 2021) 5100 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया.
Web Title: know what will be the MSP of rabi crops including wheat barley Mustard in the year 2021-22