नमस्कार दोस्तों! आज हम आपको बताने जा रहे है की आप घर बैठे किस प्रकार पता (चेक) कर सकते है, की सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का जो पैसा Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से आपके बैंक खाते में भेजा गया है वो आपके खाते में अभी तक पहुंचा है या नही .
जैसा की आप सभी जानते है की इस समय भारत सहित पूरी दुनिया में चल रही महामारी से बचने के लिए भारत सरकार ने पुरे देश को लॉकडाउन कर रखा है, जिसके अंतर्गत किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नही है . ऐसे में जनता की आर्थिक मदद करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनेक सरकारी योजनाओं जैसे पीएम किसान, जनधन या उज्ज्वला एलपीजी योजना का इस्तेमाल करके लोगों के बैंक खातों में रूपये भेजे जा रहे है .
सरकार द्वारा इन योजनाओं के अंतर्गत करोड़ों लोगों के बैंक खातों में 500 रूपये से ले कर 2000 रूपये तक की सहायता राशि भेजी गई. यह राशि आपके खाते में पहुंची या नहीं यह जानने के लिए आमतौर पर आपको बैंक में जाकर पता करना होता है . लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप घर बैठे अपने मोबाइल की सहयता से चेक कर सकते है बिना बैंक जाए . आइये जाने क्या है वो तरीका…
ऐसे करें चेक पैसा खाते में आया या नहीं
- इसके लिए सबसे पहले आपको PFMS की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक https://pfms.nic.in/NewDefaultHome.aspx है .

- अब आपके सामने जो वेबसाइट ओपन हुई है उसके होमपेज पर आपको Know Your Payment का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर आगे बढ़े.
- आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुल जायेगा जैसा की आप नीचे चित्र में देख पा रहे है .

- उसके बाद आपको यहाँ सबसे पहले अपने बैंक का नाम दर्ज करना है, जिसमे आपका खाता है . उदाहरण के तौर पर यदि आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक में है तो आपको Bank कॉलम में “State Bank of India” लिखना है.
- अब Enter Account Number कॉलम में अपनी बैंक खाता संख्या दर्ज करे .
- Enter Confirm Account Number में एक बार फिर से अपनी बैंक खाता संख्या को भरें .
- Word Verification कॉलम में आपको ऊपर दिए कैप्चा कोड को भरना है .
- अंत में Search बटन पर क्लिक करना है ऐसा करते ही स्क्रीन पर आपके सामने सम्पूर्ण जानकारी आ जाएगी जिसमे कब कितना पैसा आया है इसका विवरण दिया होगा .
इस प्रकार आप बिना बैंक में जाए अपने घर बैठे सफलतापुर्वक पता लगा सकते है की आपके खाते में सरकार द्वारा भेजी गई नगद सहायता राशि या फिर subsidy का पैसा आया है या नहीं.
Web Title : Know whether the money of PM Kisan, Jan Dhan or LPG scheme came to your bank account or not steps in hindi
📢 सरकारी योजनाओं की सबसे तेज़ अपडेट
👉 WhatsApp Channel Join करें
